शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नेशनल पैरा फेंसिंग में चंबल के इस खिलाड़ी ने जीते मेडल

Headlines Today24

1 year ago 2 views
नेशनल पैरा फेंसिंग में चंबल के इस खिलाड़ी ने जीते मेडल
परानिधेश भारद्वाज, चेन्नई में 4 से 6 जुलाई के बीच आयोजित हुई नेशनल पैरा फेंसिंग (तलवार बाजी) चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के भदाकुर गांव के पैरा खिलाड़ी गोविंद सिंह भदौरिया पुत्र श्री हनुमंत सिंह भदौरिया ने कैटेगरी A में टीम इवेंट में दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने पैरा फेंसिंग ईपी इवेंट में एक गोल्ड मेडल, सेवर इंवेट में एक गोल्ड मेडल और फॉइल इवेंट में एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आपको बता दें गोविंद सिंह भदौरिया टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में सीनियर फेंसिंग कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले 2024 में गोविन्द सिंह भदौरिया डार्ट्स इवेंट में इंटर नेशनल लेवल पर खेल कर अपने भिण्ड व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। गोविंद सिंह की इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव एवं नोडल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामबाबू कुशवाह, जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज, क्रीड़ा भारती से प्रमोद गुप्ता, डॉ हर्षद मिश्रा, टीम मैनेजर व सीनियर खिलाड़ी दीपक शर्मा और कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के साथ ही दीपक सिंह (गप्पोले ), विमल सिंह, अर्पित सिंह अजय (गट्टे) ने पैरा फेंसिंग खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शेयर करें