शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

2 years ago 31 views
नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

भिंड। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम बुधवार शाम 4:00 बजे घोषित कर दिए गए। हाईस्कूल में जहां 58.10 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं तो वहीं इंटर में 64.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दसवीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं जबकि बारहवीं में मैथ साइंस स्ट्रीम में रीवा की अंशिका मिश्रा एवं कॉमर्स में मुस्कान दांगी ने ओवरऑल टॉप किया है।


भिण्ड जिले की बात करें तो दसवीं और बारहवीं दोनों में ही जिले के तीन-तीन स्टूडेंट्स प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं तत्कालीन कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा नकल का दंश यहां से खत्म करने के बाद जिले की ओवरऑल हालात यह हैं कि वह रिजल्ट के मामले में सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हो गया है। जिले का दसवीं का परिणाम महज 45.11 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल और इंटर की प्रदेश स्तरीय प्रवीण्य सूची में भिंड जिले के तीन - तीन विद्यार्थी शामिल हुए जो इस प्रकार हैं-

हाई स्कूल
कस्तूरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - गुनगुन शाक्य 490 /500 (पांचवां स्थान)

शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1 भिंड - गौरव कुमार 487 /500 (आठवा स्थान)

वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना - जतिन सिंह 485/500 दसवां स्थान

हायर सेकेण्डरी
सिटी सेंट्रल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड
संदीप सिंह 477/500 दसवां (कला संकाय

सिटी सेंट्रल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड (कला संकाय)
अंजली बधेल 477/500 दसवां

किशोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड
सुमित शर्मा 486/500 छटवा स्थान (साइंस संकाय)

जो भी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं उन सभी को बधाई एवं जिन्हें सफलता नहीं मिल सकी है या अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल सकी है वह आगे मेहनत करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। यह क्षणिक असफलता होती है, यह जीवन का कोई पैमाना नहीं है। कई असफल व्यक्ति जीवन में बहुत ही ऊंचाई तक पहुंचे हैं। तो किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, बस जरूरत है तो सिर्फ मेहनत करने की और लगन से पढ़ने की।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150