शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन

Headlines Today24

8 months ago 37 views
मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन
  परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित किये जा रहे सीनियर T-20 टूर्नामेंट में भिंड जिले के 6 खिलाड़ियों को चंबल डिवीजन टीम में जगह मिली है। भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी सुमित कुशवाह, रोहित राजावत, विष्णु भारद्वाज, सक्षम पुरोहित, सजल चतुर्वेदी और अभिषेक राजा का चयन चंबल डिवीजन की टीम में किया गया है। प्रदेश स्तरीय इस टी-20 सीरीज का आयोजन भोपाल में 10 मार्च से किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के दस संभागों चंबल, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, सागर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के चार-चार मैच होंगे और बेस्ट दो टीमों के बीच फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। आपको बता दें कि भिण्ड में कोच रवि शेखर कटारे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। मां शारदा इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर कोच रवि शेखर कटारे के मार्गदर्शन में प्रतिदिन खिलाड़ी पसीना बहाते हैं और उसी का नतीजा है कि जिले से क्रिकेटर निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

शेयर करें