शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को प्रशासन द्वारा जबरन उठाना लोकतंत्र की हत्या - कटारे

Headlines Today24

1 year ago 22 views
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को प्रशासन द्वारा जबरन उठाना लोकतंत्र की हत्या - कटारे
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड- मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अटेर हेमन्त-सत्यदेव कटारे के द्वारा ग्वालियर इटावा एनएच 719 हाईवे को सिक्स लेन बनाने की माँग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे पार्षद एवं समाजसेवियों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा देर रात जाकर जबरन उठाने की घटना की निंदा करते हुए प्रशानिक अधिकारियों की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के द्वारा जारी बयान में श्री कटारे ने कहा यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है। क्या अब एक जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार सरकार के द्वारा कराया जाएगा। वह लोग जनता की आवाज को उठा रहे है उनकी मांगों को सरकार को मानना चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सत्तापक्ष के नेताओं के दबाब में आकर उन्हें धरना स्थल से जबरन उठाया। हेमंत कटारे ने कहा मैं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूँ कि इस प्रकार के कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सवाल करते हुए पूछा आजाद देश में क्या अब आम जनता या कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नही उठा सकता या धरना आंदोलन नही कर सकता? अटेर विधायक श्री कटारे ने कहा आखिर इस हाईवे के लिए काफी दिनों से निरन्तर सिक्स लेन बनाने की माँग समाजसेवियों, साधु संतों एवं अन्य लोगों के द्वारा की जा रही है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।,मैं स्वयं भी इस मुद्दे को राजनीति से हटकर न किसी पार्टी की तरफ से बल्कि वहाँ के नागरिक होने के नाते जनता की आवाज को विधानसभा में उठाऊंगा और तब तक उठाऊंगा जब तक वह सिक्स लेन नही बन जाता। विधानसभा खत्म होने के बाद हम भी इस भूख हड़ताल पर जाकर बैठेंगे इस हाईवे की मांग को लेकर धरना देंगे तथा एक बहुत बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे और जब तक संघर्ष करूँगा जब तक यह हाईवे 719 सिक्स लेन नही बन जाता। https://youtu.be/YPXx742mff8?si=YQj1xSTsuWV5Rqpd प्रेषक ..अनिल भारद्वाज प्रवक्ता कांग्रेस भिण्ड।

शेयर करें