कांग्रेस ने की 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, तीन विधानसभा के टिकिट बदले
Headlines Today24
3 years ago
469 views
20 Oct 2023
By- परानिधेश भारद्वाज,
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा बहुप्रतीक्षित दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कुल 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस द्वारा घोषित की गई दूसरी लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। जिनमें दतिया, पिछोर एवं गोटेगांव में पहले घोषित किए गए टिकटों को बदल दिया गया है। दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को टिकट दिया गया है, वहीं पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी एवं गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को फिर से टिकट दिया गया है।
देखिए कांग्रेस द्वारा जारी पूरी सूची…

.

.