शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

Headlines Today24

1 year ago 75 views
धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवा नेता अतुल रमेश पाठक ने साथियों के साथ श्री मंशापूर्ण गोशाला पर गौमाताओं का गुड़ एवं भूसा खिलाकर पूजन किया एवं जिले के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर पर साधु संत एवं बच्चों को स्वल्पाहार के पैकेट का वितरण किया, वहीं आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरण कर एवं पौधारोपण भी किया गया।   इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि घाडगे ने हमेशा युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत का काम किया है। उनकी युवा नेतृत्व शैली और जनसंपर्क कौशल ने उन्हें प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, राजेश छुटकी समाधिया, मनीष शर्मा, विपिन चतुर्वेदी, अविनाश भदौरिया, रामदेव तोमर, आशीष बौहरे, अरुण चौहान, विवेक मिश्रा, विकास शर्मा, मोनू शाक्य, प्रशांत तिवारी, भोलू करैया, जयप्रकाश शाक्य आदि युवा लोग मौजूद रहे।

शेयर करें