मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा
Headlines Today24
परानिधेश भारद्वाज
मध्यप्रदेश में लंबे समय के बाद होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ जो सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
भिण्ड जिले के लहार एवं मिहोना क्षेत्र में पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यहां पर प्रशासन की वह अपील भी सार्थक होती नजर आई जिसमें कहते हैं 'पहले मतदान फिर दूसरा काम'।

भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है और मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा ले रहे हैं।

दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी इन अधिकारियों ने की है। अधिकारियों ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी प्रकार की शरारत या मतदान को प्रभावित करने की कोशिश ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर
बाइट- शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक