समाजसेवी युवा नेता विष्णु लगातार कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, खाना से लेकर टॉर्च कपड़े तक बांट रहे हैं जरूरतमंदों को
Headlines Today24
5 years ago
18 views
13 Aug 2021
- By Pranidhesh Bhardwaj,
- Photo courtesy- Yogendra Singh Bhadauria
गुरुवार को भी विष्णु राजावत बड़ी मात्रा में कपड़ों और टॉर्च के साथ जखमौली, टेहनगुर, द्वार आदि गांवों में पहुंचे और इन लोगों के बीच 300 जोड़ी से अधिक टी-शर्ट और ट्रैक सूट पहनने के लिए जरूरतमंद पीड़ित लोगों को दिए। साथ ही उन्होंने 1000 टॉर्च भी प्रत्येक ग्रामीण परिवार के बीच बांटे। इस बीच हैडलाइन्स इंडिया24 के प्रतिनिधि भी उनके साथ रहे।
विष्णु राजावत का कहना है कि शुरुआत से ही वह लोगों के बीच खाना बांटने पहुंचे। इस बीच उन्होंने देखा कि कई लोगों के पास तो पहनने तक के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं, साथ ही बाढ़ के साथ सांप बिच्छू जैसे कई जीव जंतु घरों में घुस गए हैं। ऐसे में गांव में अंधेरा होने के चलते अक्सर लोगों को यह काट रहे हैं और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। इसीलिए उनके बीच में जाकर उन्हें कपड़े और टॉर्च बांटने का ख्याल उनको आया। ताकि लोग रात के अंधेरे में जीव जंतुओं से अपनी रक्षा कर सकें।
उन्होंने गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी में भी लोगों को टॉर्च, कपड़े आदि राहत सामग्री बांटी। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर बाढ़ त्रासदी में पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील भी की है। आपको बता दें कि विष्णु राजावत समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। कभी भी कहीं भी कोई भी पीड़ित उनको मिलता है तो वह उनकी मदद सहज भाव से करते हैं।