शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजन भी कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, आईपीएस की बेटियों ने पेश की मिसाल

Headlines Today24

5 years ago 21 views
पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजन भी कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, आईपीएस की बेटियों ने पेश की मिसाल
भिंड जिले में बहने वाली कई नदियों में आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद तबाह हुए कई गांवों के लोगों को सहायता करने का दौर लगातार जारी है। आसपास के अन्य ग्रामीणों सहित तमाम समाजसेवी और नेता तो सहायता देने में लगे ही हैं। उनकी पीड़ा देखकर पुलिस परिवार के लोग भी आपस में पैसे इकट्ठे कर पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने अमले के साथ पूरे तन मन धन से पीड़ितों की सहायता करने में लगे हैं, तो वहीं उनकी जुड़वा बेटियां भी इस काम में अपने पिता से पीछे नहीं हैं। वह भी पीड़ित लोगों के बीच पहुंचकर पीड़ित मानवता की सेवा करने में जी-जान से जुटी हुईं हैं। बुधवार को महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक की जुड़वा बेटियों नव्या एवं भव्या ने भी बाढ़ पीड़ित गांवों में पहुंचकर अपनी तरफ से पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस भीषण आपदा में महिलाओं में असुरक्षित मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें सेनेटरी पैड भी अपने पैसों से खरीद कर बांटे। आपको बता दें कि नव्या एवं भव्या आईपीएस मनोज कुमार सिंह की जुड़वा बेटियां हैं, जो समाज में जागरूकता फैलाने और समाज सेवा के कार्य में जमकर लगी रहती हैं। खासकर हमउम्र लोगों को आगे बढ़कर समाज एवं पीड़ित लोगों के लिए कुछ करने के लिए नव्या एवं भव्या ने अपनी छोटी सी उम्र में ही बड़ा काम करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने वाली सीख देते हुए किताबें भी लिखी हैं। जो कई बड़े लेखकों द्वारा सराही गई हैं। बुधवार को भी वह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची और उन्होंने अपने द्वारा जमा किए गए पैसों से सेनेटरी पैड खरीद कर पीड़ित महिलाओं के बीच बांटे, ताकि वह बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

शेयर करें