सवाल पर भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा- मैं पूरी तरह से झूठा और फर्जी व्यक्ति, मुझ पर करवा दो एफआईआर
Headlines Today24
5 years ago
5 views
15 Jul 2021
अनियमितता को लेकर सवाल किया तो भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर
कहा मैं पूरी तरह झूठा और फर्जी व्यक्ति हूँ, मुझ पर एफआईआर दर्ज करा दो- परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शोभाराम शर्मा पर लगते रहे हैं फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोप
दरअसल मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ शोभाराम शर्मा पर अनियमितताएं, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगते रहे हैं। सवाल जवाब के समय मौके पर एक पत्रकार मौजूद था, उनके द्वारा बीएमओ साहब की अनियमितताओं की जानकारी लेने के लिए आरटीआई लगाई गई थी और इसी बात से बीएमओ साहब पहले से ही पत्रकार पर भड़के हुए थे। बीएमओ शोभाराम शर्मा द्वारा रोगी कल्याण समिति की राशि में से बड़ी रकम अस्पताल के कार्यों के नाम पर अपने खातों में जमा करवाई गई है। जिसका खुलासा आरटीआई के जरिये हुआ। जून से लेकर सितंबर 2020 में ही लगभग पौने तीन लाख रुपये की राशि बीएमओ द्वारा खुद ही नोटशीट बनाकर, खुद ही सिग्नेचर कर खुद के ही खातों में जमा कराई। जबकि जानकारी के मुताबिक ऐसे कोई कार्य मेहगांव स्वास्थ्य केंद्र में हुए ही नहीं जिनमें इतनी रकम खर्च हो जाती। इससे पहले भी बीएमओ द्वारा फर्जी तरीके से कार्य करने की शिकवे शिकायतें होती रही हैं।
सुनिये क्या कहा बीएमओ शोभाराम शर्मा ने [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=sgyhngmoSX8[/embedyt]
Tags
#