शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

वॉलीबॉल खेलकर मनाया सिंधिया का जन्मदिन

Headlines Today24

4 years ago 3 views
वॉलीबॉल खेलकर मनाया सिंधिया का जन्मदिन
भिण्ड। जहां पूरा विश्व 1 जनवरी को नववर्ष की खुशियां मना रहा था वहीं दूसरी ओर सिंधिया समर्थकों के लिए यह दिन दोगुनी खुशी वाला है। क्योंकि 1 जनवरी को उनके चहेते नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जन्मदिन रहता है। श्री सिंधिया वर्तमान में भाजपा की केंद्र सरकार में नागर एवं विमानन मंत्री हैं। ऐसे में ग्वालियर चम्बल अंचल में उनके चाहने वालों ने अपने अपने तरीकों से अपने चहेते नेता का जन्मदिन मनाया। श्री सिंधिया के जन्मदिन पर उनके समर्थक भाजपा नेता डॉ तरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय टैगोर स्कूल में वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराया गया। जहां पर ना केवल जीतने वाली बल्कि दूसरी टीम को भी पुरुस्कार देकर खेल भावना को बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा ने खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल खेलते हुए बिना जीत हार के डर के स्वाभाविक खेल खेलने की बात कही। उन्होंने जीतने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने जीतने और हारने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार जीत तो होती ही है। लेकिन जीत पर कभी इतराना नहीं चाहिए और हारने पर कभी निराश होकर नहीं बैठना चाहिए। सामने वाली टीम से प्रेरणा लेकर और हार के कारणों की समीक्षा कर प्रैक्टिस कर खेल को निखारने की कोशिश करना चाहिए और खेल में हमेशा निजी हित से ऊपर उठकर टीम भावना से ही खेल खेलने चाहिए। क्योंकि जब आपकी टीम जीतेगी तभी आपको भी रिवॉर्ड मिलेगा। इस दौरान एडवोकेट रविन्द्र सिंह नरवरिया, अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट हनुमंत बौहरे, सुनील शर्मा, अजय सिंह, भोले श्रीवास, अंकुर, अंकित बौहरे, राजीव भदौरिया, संतोष शर्मा, सुनील सिंह, दीपक गुप्ता सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150