शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर आरोपी को छुड़ाया, थाना प्रभारी की रिवॉल्वर छुड़ाने की कोशिश की गई

Headlines Today24

4 years ago 63 views
लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर आरोपी को छुड़ाया,  थाना प्रभारी की रिवॉल्वर छुड़ाने की कोशिश की गई

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के ऊपर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस की पकड़ से आरोपी को छुड़ा लिया गया, साथ ही उनके हथियार लूटने की भी कोशिश की गई। जिसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट आई। हालांकि पुलिस द्वारा महिलाओं सहित 10 ज्ञात एवं नौ अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल अभी चुनावों का समय चल रहा है और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसी दौरान एंडोरी थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दिसंबर 2021 में शराब की दुकान से कैश और शराब की लूट का एक आरोपी छोटू तोमर एंडोरी में ही है। जिसके बाद एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा अपना पुलिस फोर्स लेकर दबिश देने पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पकड़ भी लिया। लेकिन आरोपी को बचाने के लिए उसके परिजनों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस पार्टी को घेरकर उनपर हमला कर दिया। यही नहीं लोगों ने पुलिस के हथियार भी छीनने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नागेश शर्मा की रिवाल्वर को भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए रिवाल्वर को अपने हाथ में ले लिया और भीड़ से बाहर निकले। थाना प्रभारी के महज कुछ कदम आगे जाने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस कर्मियों की बंदूकें छीनने का प्रयास भी किया गया। लेकिन हाथ में रिवाल्वर लिए थाना प्रभारी जैसे ही पीछे लौटे तो ग्रामीण वापस हुए और पुलिसकर्मियों की बंदूकें बच सकीं। लेकिन इस जद्दोजहद में ग्रामीण पुलिस की पकड़ से आरोपी को छुड़ा ले गए। वहीं ज्यादा भीड़ देखते हुए पुलिस पार्टी ने भी मौके से निकलने में ही भलाई समझी। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के परिजनों सहित 10 ज्ञात एवं 9 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

https://youtu.be/rhK5RJ1pTFE

बताया जा रहा है कि

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

899
पेज 1 / 150