शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

Headlines Today24

4 years ago 12 views
मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

भिण्ड,पवन शर्मा (9340234530)

मानवता की पाठशाला के सदस्यों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी छोटी दिवाली पर झुग्गी बस्तियों में बच्चों को उपहार और बड़ों को पूजन सामग्री वितरित की गई ।
वैसे कहने को तो हम सभी अपने अपने घरों को हर त्यौहार पर सजाते हैं। खूब सारी चीजें खरीदकर अपने घर पर लाते हैं, पर क्या कभी हम सभी ने उन लोगों की ओर भी देखा है जो पैसे के अभाव में अपने मन में उठ रही इच्छाओं को दबा कर रह जाते हैं। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए मानवता की पाठशाला ने प्रति वर्ष हर तीज त्यौहार मनाने की अनूठी पहल की थी जो कि अनवरत जारी है।

आज इसी पहल को जारी रखते हुए मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने मिलकर दिवाली पूजन के लिए आवश्यक सामग्री झुग्गी बस्ती में वितरित की ।इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद सदर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती शैलेश एवं किरार परिवार की बहू श्रीमती रानू ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हर त्यौहार अपने लिए नही बल्कि उन लोगों के लिए, उन लोगों के साथ मनाना चाहिए जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उन्हें अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ता है। आखिर उन्हें भी दिवाली मनाने पर खुशियां महसूस होनी चाहिए।

पाठशाला के सदस्यों द्वारा सभी को मिठाई, बर्तन, झालर, दिया, बाती तेल, बच्चों के लिए फुलझड़ी पटाखे, एलईडी बल्ब, मोमबत्ती एवं अन्य साज सामान आदि का वितरण किया गया। साथ ही साथ सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
बस्ती के घरों के बाहर सदस्यों द्वारा सुंदर रंगोली भी बनाई गई एवं बच्चों के साथ आतिशबाजी करके उनके चेहरे पर उतरने वाली मुस्कुराहट को ह्रदय से महसूस किया। दीपोत्सव के कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती शैलेश सिंह, श्रीमती रानू ठाकुर ,बबलू सिंधी, प्रभात राजावत, तिलक सिंह भदौरिया, राजेश चौधरी, माधवी चौधरी, रश्मी भदौरिया, गीता कुशवाह, सीमा श्रीवास्तव, रीमा तोमर, निधि जाटव, आशा जैन, रानी जैन, वर्षा चौधरी, रोमा शर्मा, रिंकी जैन, सोनल जैन, सामली जैन, खुशी जैन, वंशिका बालवानी, हेमा जैन ,मैग्गी जैन, दीप्ती त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, राजू गोयल, तान्या राजावत, सपना परमार, आयुषी राजावत, दिव्यम बालवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Tags # #

शेयर करें