शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

3 years ago 2 views
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड- म.प्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नगर के अल्प प्रवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दबोहा स्थित आईसर एजेंसी पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि भिंड से मेरा बहुत पुराना नाता रहा है, क्योंकि भिंड मेरा कार्य क्षेत्र रहा है और गृह निर्माण मंडल के अंतर्गत जो भी कार्य हो सकेंगे वो सर्वप्रथम भिंड जिले में कराए जाएंगे और भिंड जिले के लोग मेरे परिवार के समान है।

इस स्वागत में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पाठक, समाजसेवी सुरेश बरुआ, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला मंत्री तरुण कटारे,जिला मंत्री शिवप्रताप राजावत, जिला सह कोषाध्यक्ष दिलीप कुशवाह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अशफाक खान, भाजपा नेता राममिलन शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित, देवकांत बरुआ, तोषेंद्र मिश्रा, ओम पुरोहित, आयुष भटेले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें