शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी

Headlines Today24

4 years ago 1 views
पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी


भिंड/भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नगर पालिका एवं 29 नगर परिषद के चुनाव हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को जिला शहडोल के जयसिंहनगर नगर परिषद का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है वह उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद प्रकट किया। अतुल पाठक ने कहा कि उनपर विश्वास जताने के लिए वह शीर्ष नेतृत्व का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर मैं खरा उतरूंगा।
पाठक को प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, युवा मोर्चा जिला प्रभारी कुलदीप यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, युवा मोर्चा पूर्व कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित- वैभव चतुर्वेदी, जिला मंत्री राजीव मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया, युवा मोर्चा सुरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे, मेहगांव मंडल अध्यक्ष अश्विन त्यागी आदि नेता गणों ने बधाई दी है।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150