शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

<em>पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया - अतुल रमेश पाठक</em>

Headlines Today24

3 years ago 4 views
<em>पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया - अतुल रमेश पाठक</em>

भिण्ड पवन शर्मा

लौह पुरुष सरदार पटेल की 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भिंड - भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश पाठक ने लौह पुरुष सरदार पटेल की 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार पटेल एक दूरदर्शी नेता, प्रतिबद्ध समाज सुधारक तथा समर्पित राष्ट्रवादी थे, जिनकी विरासत को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल हमेशा चाहते थे कि, भारत सशक्त हो, समावेशी भी हो, संवेदनशील हो और सतर्क भी हो, विनम्र हो, विकसित भी हो. उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा. आज उनकी प्रेरणा से भारत, बाहरी और आंतरिक, हर प्रकार की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हो रहा है और सरदार पटेल एकता की अहमियत समझते थे, जब एकीकरण की बात आई, उन्होंने विनम्रता , कठोरता एवं संयम से हर वह फैसला लिया, जो देश को एकजुट कर सके। सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया, इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सब लौह पुरुष सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलें ।

शेयर करें