शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

चंबल मैराथन का हुआ शुभारंभ, गाजीपुर,फिरोजाबाद और आगरा तक के धावकों ने दिखाया दमखम

Headlines Today24

3 years ago 66 views
चंबल मैराथन का हुआ शुभारंभ, गाजीपुर,फिरोजाबाद और आगरा तक के धावकों ने दिखाया दमखम

इंडियन आर्मी में चंबल रेजिमेंट बनवाने की मांग मजबूती से उठी

परानिधेश भारद्वाज,

मुरैना/भिंड: भारतीय सेना के अंदर चंबल रेजिमेंट लागू करो मांग को लेकर दो दिवसीय चंबल मैराथन का शुभारंभ हो गया। चंबल परिवार द्वारा आयोजित चंबल मैराथन-3 के पहले दिन पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कई प्रदेशों के धावकों ने हिस्सा लिया। पं. राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से अंबाह रोड पर सैकड़ों धावकों ने अपना दमखम दिखाया।

सुबह से ही संग्रहालय पर मैराथन में हिस्सा लेने के लिए धावकों का तांता लगा रहा। चंबल मैराथन के तीसरे संस्करण के पहले दिन कामनवेल्थ मेडलिस्ट भुवनेश कुमार यादव, खेल प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर, चंबल संभाग के पुरातत्व अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा, अभ्युदय आश्रम की संचालिका श्रीमती अरूणा छारी, चंबल प्रकाशन विभाग के प्रभारी डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, सोशल एक्टिविस्ट आशा सिंह सिकरवार एडवोकेट अतिथि रहे। संग्रहालय स्थित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चंबल मैराथन के लिए भेजा गया संदेश पढ़ा गया। इसके बाद फीता काटकर अतिथियों द्वारा चंबल मैराथन का सामूहिक रूप से प्रारंभ कराया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद त्रिपाठी ने किया।

चंबल परिवार से जुड़े अतर सिंह तोमर, सरपंच कल्लू पहलवान, अजय सिंह सिकरवार, अमर सिंह तोमर, उमेश गोंहजे, अनीस खान, शिक्षक लोकेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह तोमर, आदिल खान, चन्द्रोदय सिंह चौहान, रुद्रप्रताप सिंह राठौर, शरद कुमार, श्याम सिंह सिकरवार की अगुवाई में संपन्न हुआ। मैराथन के दौरान जिला पुलिस प्रशासन और जिला चिकित्सालय का सहयोग रहा।

पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता की पुरूष वर्ग में फिरोजाबाद जनपद के अनुज यादव प्रथम स्थान, गाजीपुर जनपद के उदयवीर द्वितीय स्थान, मुरैना जनपद के राहुल कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 5 किमी की महिला वर्ग में आगरा जनपद की अनुराधा चाहर प्रथम स्थान, मुरैना जनपद की रचि द्वितीय स्थान, भिंड जनपद की अपर्णा का तृतीय स्थान रहा।

दस किमी दौड़ प्रतियोगिता की पुरूष वर्ग में मुरैना जनपद के दीपक तोमर प्रथम स्थान, मुरैना जनपद के मान सिंह चौहान द्वितीय स्थान, भिंड जनपद के देवेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दस किमी की महिला वर्ग में मुरैना जनपद की खुशिया नागर प्रथम, नेहा जाटव द्वितीय और प्रज्ञा छारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अतिथियों द्वारा हर श्रेणी में 11 स्थान पाने वाले धावकों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। चंबल मैराथन-3 के पहले दिन शामिल होने वाले सभी धावकों को आयोजन समिति की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।

क्रांतिकारी लेखक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि चंबल मैराथन-3 के दूसरे दिन 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर 21.0975 किमी और 42.195 किमी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे मुरैना सिटी स्थित पं. राम प्रसाद बिस्मिल संग्रहालय से शुरू होकर अंबाह बाईपास से गुजरते हुए क्रांतियोद्धा बिस्मिल के पैतृक गांव बरबाई तक जाएगी, जहां चंबल मैराथन के तीसरे वर्ष का विधिवत समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

907
पेज 1 / 152