शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

Headlines Today24

4 years ago 2 views
कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

परानिधेश भारद्वाज

लहार नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 11 से एक महिला प्रत्याशी रात के समय गायब हो गई। सुबह जब परिजनों के आसपास तलाश करने पर नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी कांग्रेस की महिला पार्षद प्रत्याशी को खोजने में जुट गई। शाम को पता चला कि महिला प्रत्याशी पति की डांट से नाराज होकर अपनी ननद के यहां हरियाणा के पलवल पहुंच गई थी। जिसको बाद में वहां से बुलवाया गया।

लहार टीआई शिव सिंह यादव के मुताबिक लहार नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा कुशवाह रविवार की रात वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रही थी। तभी उसके पति सुनील कुशवाह ने उसे बात करते देखा तो पूजा को जमकर डांट पिला दी। उस समय तो पूजा अपने पति से कुछ बोली नहीं, लेकिन सोमवार की अलसुबह ही पति की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। सुबह जब सुनील की आंख खुली तो पूजा घर में नहीं थी।

उसने आसपास तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिली तो उसने तत्काल लहार थाना पहुंचकर पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं अचानक प्रत्याशी के गायब होने से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पति को शक था कि पूजा अपने किसी प्रेमी के साथ भाग गई है। देखते ही देखते यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई और चर्चाओं का दौर शुरु हो गया। हर जगह यही चर्चा थी कि कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी प्रेमी के साथ भागी।

लेकिन शाम को खबर मिली कि पूजा अपनी ननद राधा के यहां हरियाणा के पलवल पहुंच गई है। पत्नी की जानकारी लगते ही सुनील पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी से बातचीत हो गई है। वह वापस आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

घर से भागी कांग्रेस प्रत्याशी का बैनर
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150