37.3 C
Bhind
May 26, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्ड

India Air force Apache Helicopter Emergency landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

परानिधेश भारद्वाज,

वायु सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर ने भिंड के जखमौली गांव के पास आपातकालीन क्रैश लैंडिंग की है। सोमवार की सुबह यह आपातकालीन लैंडिंग की गई है। आपातकालीन लैंडिंग सुरक्षित रूप से की गई है जिसमें हेलीकॉप्टर के पायलट भी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को उतरते देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने भिंड के जखमौली गांव के पास खेत में आपातकालीन लैंडिंग की है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी इस वजह से पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। AH 64E अपाचे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गई है। गनीमत यह रही कि तकनीकी खराबी आने पर समय रहते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करवा दी गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Headlines Today 24

Related posts

सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Headlines Today24

भाजपा कर रही लोगों को गुमराह- शांति कुशवाह

Headlines Today24

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24