मानवता से परिपूर्ण कार्य करने का कोई निश्चित स्थान और समय नहीं होता- पूजा अरोरा
Headlines Today24
भिण्ड, पवन शर्मा
ग्वालियर- मानवता से परिपूर्ण कार्य करने का कोई निश्चित स्थान और समय नहीं होता इसी बात को हृदय में अंगीकृत करते हुए ग्वालियर शाखा की टीम निकल पड़ी फालका बाजार कार्मेल स्कूल चर्च परिसर के अंदर रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिकाओं से मिलने।जहां पहुंचकर मानवता की टीम ने वहां पर मौजूद सर्व प्रथम मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चियों से मुलाकात की और उन्हें सर्दी से बचाव हेतु गर्म मौजे बाटें।
कहने को तो हम सभी को रास्ते में भटकते हुए असहाय लोगों की मदद करते हुए बहुत से लोग दिख जाते हैं परंतु मानवता की टीम सदैव कुछ अलग और विशेष करने का प्रयास करती है। एक विशेष गौर करने वाली बात यह है कि मानवता की ग्वालियर शाखा में सभी नारी शक्ति ही हैं और सभी बहनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभाल रखी है। आज के इस पुनीत कार्य के पुण्यार्जक पूजा अरोरा, नीतू राजावत, कविता पुरी, आकांक्षा भदौरिया, वंदना तनेजा, चित्रा मुटरेजा, अनीता रिछारिया, अरुणा भोसले आदि बने।
