शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणि कृष्ण मंगल विवाह, भक्तों की जुटी अपार भीड़

Headlines Today24

3 years ago 34 views
यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में हुआ रुक्मणि कृष्ण मंगल विवाह, भक्तों की जुटी अपार भीड़

भिण्ड। स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी परिसर में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस की भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के चरित्रों का बखान गायन के माध्यम से किया गया। इस दौरान गोपी गीत, विरह गीत, वेणु गीत, मथुरा गमन , कंस वध, जरासंध युद्ध, मुचकुंद पर कृपा, द्वारिका प्रस्थान, कुंदनपुर जाकर रुक्मणी हरण आदि लीलाओं का विस्तार से वर्णन वृंदावन से पधारे आचार्य प्रशांत तिवारी ने किया।

उन्होंने भक्तों को बताया कि कृष्ण रुक्मणि मंगल की झांकी के दर्शन, कथा श्रवण, कन्या चरण पूजन जो माताएं करती है वे सदैव सौभाग्यवती रहती हैं एवं गृह क्लेश भी दूर होता है। आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा से मिल जाना होता है इसलिए प्रतिक्षण महामंत्र का उच्चारण करते रहें। अच्छी नियत से ईश्वर खुश होते हैं और दिखावे से इंसान, इसलिए नियत हमेशा स्वच्छ एवं पवित्र रखें। परमात्मा घट घट वासी है वह हर मन की बात जानता है। बुरा वक्त रास्ते में कंकड़ की तरह होता है, यह शुरुआत में चुभता जरूर है, पर आगे की चट्टानों से लड़ना सिखा देता है। कठिन स्थिति में भी प्रभु का न भूलें, प्रभु सदैव भक्तों के साथ रहते हैं।


सोमवार को कथा सत्र में बरही चंबल तट पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज जी पधारे। उनका स्वागत यजमान शकुन्तला डॉ महेश देव शर्मा ने पुष्प माला से किया। इस अवसर पर आरती करने वालों में बिमलेश दुबे, भाजपा नेता शारदा शरण शर्मा, अकोड़ा नपा उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा गुमने, जिला पंचायत सदस्य आशु भदौरिया, पार्षद जितेंद्र नरवरिया, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ रमेश पाराशर, रामभरोसे लाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें