शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

रक्षाबन्धन के दिन एक आरोपी से पकड़ी इतनी अवैध शराब

Headlines Today24

3 years ago 46 views
रक्षाबन्धन के दिन एक आरोपी से पकड़ी इतनी अवैध शराब

पवन शर्मा

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखी गई। इसी के साथ विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी थाना देहात निरी. सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में रक्षाबंधन के दिन कल्याण भवन ग्राम मानपुरा से एक व्यक्ति के कब्जे से आरएस शराब की बोतल की एक पेटी जिसमे 12 बोतल 75 एमएल, अद्धी की 09 पेटी जिसमे हर पेटी मे 24 अद्धी, 375 एमएल की क्वाटर की पेटी जसमे हर पेटी में 48 क्वार्टर तथा आरएस की 04 पेटी हर पेटी में 12 बोतल, एमडी की 07 पेटी हर पेटी से 12 बोतल 750 एमएल की सहित अलग अलग प्रकार की अंग्रेजी शराब सहित कुल शराब की पेटी 39 तथा कुल 337.68 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। जिसकी कुल कीमत करीब 04 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उक्त शराब तस्कर से शराब की तस्करी की खरीद फरोख्त व स्त्रोत के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है


उक्त सराहनीय कार्य में निरी सुधीर सिंह कुशवाह, उनि अजय यादव, उनि सुनील सिकरवार, प्रआर गुरूदास सोही, हरवीर सिंह, नीरज भदौरिया, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें

संबंधित खबरें

634
पेज 1 / 106