शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Headlines Today24

3 years ago 32 views
अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा एक फरार आरोपी को अवैध देशी बंदूक तथा 01 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

दिनांक 03 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऊमरी पाण्डरी रोड पर पुलेह मोड़ के पास एक व्यक्ति एक 315 बोर की अधिया लिये घूम रहा है। सूचना विश्वसनीय होने से मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस फोर्स पहुंचा जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेर कर पकडा जो हाथ में एक 315 बोर की अधिया लिये हुए था। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर चैक किया तो उसके चेम्बर में एक जिंदा राउण्ड लगा था। उक्त व्यक्ति से उक्त अधिया व राउण्ड रखने के संबंध में लायसेंस पूछा तो उसने अपने पास कोई लायसेंस न होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त अधिया व राउण्ड जो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 168/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी में अपराध क्र. 235/22 धारा 452, 354 भादवि, 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध था जिसमें आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसमें आरोपी दिनांक 27/12/2022 से फरार चल रहा था । आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी तथा थाना किसनी जिला मैनपुरी में अवैध हथियार रखने व मारपीट करने, छेड़छाड़ के अपराध पंजीबद्ध हैं।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह चौहान, मनोज सिंह, आरक्षक विमल भदौरिया, आलेश सिंह यादव, रविन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, अमित बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

634
पेज 1 / 106