शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त

Headlines Today24

5 years ago 43 views
रिश्तेदार की अंकसूची पर अपनी पत्नी को शिक्षक बनवाने का दोषी शिक्षक नौकरी से बर्खास्त
  • परानिधेश भारद्वाज
भिण्ड (BHIND) जिले के लावन गांव में स्थित शासकीय विद्यालय (Government middle school) में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक राजेश बाबू त्रिपाठी (Rajesh Babu Tripathi) को लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर द्वारा आखिरकार सेवा से बर्खास्त (terminate) कर दिया गया है। राजेश बाबू को किसी अन्य रिश्तेदार महिला सीमा शर्मा के नाम पर, उनके कागज उपयोग कर अपनी पत्नी कान्ति देवी को शिक्षक वर्ग 3 की नौकरी दिलाये जाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद गोहद कोर्ट द्वारा उन्हें अलग-अलग धाराओं में दोषी मानते हुए क्रमशः 3, 7,7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। यही नहीं शिक्षक साहब को जो चार सौ बीसी की आदत थी वह यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने एक और फर्जीवाड़े को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र बनवाकर जेल अवधि की तनख्वाह भी विभाग से निकाल ली। जब यह मामला खुला तो अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उन्होंने जेल अवधि की तनख्वाह निकाले जाने पर जांच बैठा दी। इसमें डॉक्टर भी लपेटे में आ रहे हैं जिन्होंने बिना जांच किये ही बीमारी का फर्जी चिकित्सा प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया। साथ ही इनके जेल जाने की खबर पूरे विभाग को थी फिर भी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आखिर कैसे इनकी तनख्वाह फर्जी मेडिकल के आधार पर निकाल दी, वह भी जांच का विषय है। लेकिन इस सबके बीच सवाल यह भी उठने लगे कि आखिर 7 साल की सजा मिलने के बावजूद राजेश बाबू को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। आखिरकार लोक शिक्षण विभाग ग्वालियर द्वारा पत्र जारी कर माध्यमिक शिक्षक राजेश बाबू त्रिपाठी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस आशय की पुष्टि जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा भी प्रेस नोट जारी कर कर दी गई है। देखें दोनों पत्र...

शेयर करें

संबंधित खबरें

634
पेज 1 / 106