शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बैंक से पीछा कर चुराए 5 लाख 50 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेही आरोपी

Headlines Today24

5 years ago 33 views
बैंक से पीछा कर चुराए 5 लाख 50 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेही आरोपी
दतिया जिले के सेंवढ़ा में स्थित बैंक से रुपये निकालकर अमायन पहुंचे ठेकेदार अरविंद गुर्जर के 5 लाख 50 हजार रुपये बैंक से ही पीछा कर रहे तीन युवकों ने उस समय पर कर दिए जब वह बाइक को किनारे रखकर जिस व्यक्ति को रुपये देने थे उसे बुलाने चला गया। पीड़ित अरविंद गुर्जर के मुताबिक वह ठेकेदारी का काम करता है और उसने किसी को देने के लिए साढ़े पांच लाख रूपये सेंवढ़ा स्थित बैंक शाखा से निकाले और मोटरसाइकिल की डिग्गी में रुपये रखकर अमायन आ गए। बैंक से रुपये निकाले जाने के दौरान तीन युवक उसके पीछे लग गए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो इन लड़कों की तस्वीर कैमरे में साफ दर्ज दिखाई दी। इन्होंने बैंक में कोई ट्रांजेक्शन तो नहीं किया बल्कि संदिग्ध रूप से इस ठेकेदार की रेकी करते दिखाई दिए। अरविंद गुर्जर ने रुपये मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर अमायन आ गया। पीड़ित के मुताबिक उसने सेंवढ़ा से चलकर मोटरसाइकिल सीधी अमायन रोकी और जिसको रुपये देने थे उसको बुलाने चला गया। उसे बिल्कुल भी इस बात का इल्म नहीं था कि कोई उसका पीछा कर रहा है। वह जैसे ही वापस आया एयर रुपये देने के लिए उसने डिग्गी खोली तो उसमें रुपये ना देख अरविंद के होश उड़ गए। होश संभालने के बाद वह अमायन थाना पहुंचा और पूरी घटना थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह को बताई। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बैंक से भी संपर्क किया तो संदेही आरोपियों की फुटेज उन्हें मिली। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों में लाल मास्क लगाए युवक दिखाई दे रहा है, जबकि एक बच्चा उसके पास में खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि यदि संदेहियों के बारे में किसी को कोई जानकारी हो या कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित कर पुलिस की मदद करें।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

634
पेज 1 / 106