26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की सेवा के पश्चात सेवा निवृत्ति पर सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

मेहगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में पदस्थ कनाथर निवासी आसाराम त्यागी स्वास्थ्य विभाग में अपनी 40 वर्षों की सेवा के पश्चात शुक्रवार को सेवा निवृत्त हुये। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव के कर्मचारियों द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह के अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि आसाराम त्यागी जी लम्बे समय से मेहगांव अस्पताल में पदस्थ थे। उन्होंने सदैव अपने कार्यकाल में मरीजों की मदद की और उनके दवा उपचार में कभी कोई कसर नही छोड़ी। वहीं गरीब, मजदूर, किसानों के इलाज, एक्सीडेंटल घायलों के इलाज के लिये वह आधी रात को भी हॉस्पिटल में उपस्थित हो जाते थे। उन्होंने कभी भी ड्यूटी के लिये समय नही देखा। त्यागी जी का निवास हॉस्पिटल के ठीक पीछे ही है जिसमें किसी भी आपात स्थिति में वह क्षण भर में हॉस्पिटल में उपस्थित रहते थे।

डॉ शिवेंद्र सिंह, डॉ गिरजेश वरैया, डॉ निकिता, डॉ कवि प्रकाश पांडे, डॉ किरण शर्मा, डॉ प्रेम सिंह गुर्जर, डॉ संजय शर्मा, श्रीकृष्ण नरवरिया, राजू चौधरी, श्याम शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेन्द्र ओझा आदि लोगो ने उनके मिलनसार स्वभाव, हॉस्पिटल स्टाफ के साथ पारिवारिक व्यवहार के लिये उन्हें याद किया और उनकी सेवानिवृत्ति पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान आसाराम त्यागी जी ने अपने सभी हॉस्पिटल के सहकर्मियों सहित शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परेशान व्यक्ति ही अस्पताल में आता है ऐसे में उसको समय पर उचित इलाज मुहैया हो जाये तो वह काफी हद तक ठीक हो जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में यही करने का प्रयास किया।

Headlines Today 24

Related posts

भाविप की जागृति शाखा द्वारा शुरू हुआ बाल संस्कार शिविर

Headlines Today24

80 किलोमीटर पैदल यात्रा कर करणी सेना ने इन मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Headlines Today24

भाविप महिला शाखा जागृति की महिलाओं ने लगाए पौधे

Headlines Today24