25.6 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

CBSE कॉमर्स के छात्रों को घर बैठे मिलेंगी विषय से संबंधित सम्पूर्ण शिक्षा, नहीं पड़ेगी ट्यूशन या कोचिंग की जरूरत

HT24DESK

कॉमर्स में भोपाल के जाने-पहचाने मयंक पालीवाल सर के वीडियो छात्रों के लिए बिल्कुल फ्री ऑनलाइन उपलब्ध हैं

छात्रों को अक्सर विषय में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए इधर-उधर शिक्षकों के पास भटकना पड़ता है, लेकिन फिर भी उन्हें विषय में विशेषज्ञ शिक्षक नहीं मिल पाते। बड़ी फीस जमा करने के बावजूद भी छात्रों को उच्च क्वालिटी की शिक्षा नहीं मिल पाती जो उन्हें चाहिए। ऐसे में स्टेप अप अकैडमी ने छात्रों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उनको दर-दर भटकने से बचाने हेतु बेहतरीन शिक्षकों की एक श्रंखला खड़ी की है, जो छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। स्टेप अप अकैडमी में ऐसे शिक्षक लिए गए हैं जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपना नाम कमा चुके हैं। ऐसे शिक्षकों द्वारा हर विषय में ऑनलाइन क्लासेस बच्चों को दी जा रही है।
ऐसे ही एक शिक्षक हैं मयंक पालीवाल सर, जो कॉमर्स में विशेष दक्षता हासिल किए हुए हैं और उन्होंने भोपाल की बड़ी-बड़ी एकेडमी में पढ़ाया है। लेकिन अब वह बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्टेप अप अकैडमी के साथ जुड़कर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर शिक्षा देने के लिए आ गए हैं। उन्होंने ऐसे छात्र-छात्राएं जो इधर उधर भटक कर भी अच्छी शिक्षा नहीं ले पा रहे थे उनके लिए वीडियो तैयार किए हैं, जिनको निशुल्क देखकर छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम ला सकते हैं। ऐसे में कॉमर्स के प्रसिद्ध मयंक पालीवाल सर के वीडियो को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा देखा एवं सराहा जा रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

39 कट्टे पिस्टल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

सिंध नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से खुली अवैध उत्खनन और परिवहन की पोल, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक फंसे तेज बहाव में

Headlines Today24

भिंड के इस खिलाड़ी का मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

Headlines Today24