रविवार, 22 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

<em>भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं से पाठक ने की मुलाकात</em>

Headlines Today24

4 years ago 159 views
<em>भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं से पाठक ने की मुलाकात</em>

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड - भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भोपाल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे और कई कैबिनेट मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। इन मुलाकातों में पाठक के साथ युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंशुल त्रिपाठी एवं मीडिया सह प्रभारी अमित यादव मौजूद रहे। इसमें पाठक ने युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार को युवा मोर्चा की सिवनी में आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पवार ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएगा । और युवा नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे से मुलाकात कर, पिछली दिनों उनके जन्मदिन के लिए उन्हें बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर कृष्णा घाडगे ने कहा कि इस तरह की प्रेम स्नेह के लिए मैं अपने लोगों के लिए जीवन भर आभारी रहूंगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कैबिनेट मंत्रियों तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी एवं महेंद्र सिंह सिसोदिया से मुलाकात कर, पाठक ने इन मंत्रियों को भिंड जिले की जन समस्याओं से अवगत कराया, इस पर मंत्रियों ने कहा जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण कराएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

646
पेज 1 / 108