स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन
Headlines Today24
3 years ago
363 views
15 Aug 2023
पवन शर्मा, भिण्ड
देश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस थाना उमरी तथा चौकी अकोडा के क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
उमरी एवं अकोड़ा के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ ही आमजन भी इस तिरंगा यात्रा में जोश खरोश के साथ सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान सभी लोग देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
यात्रा के दौरान चारों तरफ वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

Tags
#