शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ आज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे परा गांव स्थित अमन आश्रम

Headlines Today24

1 year ago 84 views
शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ आज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे परा गांव स्थित अमन आश्रम
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज रविवार दोपहर दो बजे परा गांव स्थित अमन आश्रम पहुंचेंगे। नारायण सेवा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ द्वारा भिण्ड जिले में ज्ञान की गंगा बहाई जाएगी। इस वर्ष परा गांव में स्थित अमन आश्रम में ही श्री राम कथा का आयोजन शंकराचार्य महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। इसके लिए आश्रम में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नारायण सेवा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड वासियों केलिए यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि इतने बड़े संत की विशेष कृपा भिण्ड जिले पर है और वह हर वर्ष जिलेवासियों को दर्शन देकर उनका जीवन धन्य करते हैं। जिलेभर में गुरुजी के हजारों शिष्य हैं जिन्होंने शंकराचार्य महाराज से गुरु दीक्षा ली है। पूर्णिमा को सिवनी जिले के पिठेरा में स्थित माँ अन्नपूर्णा आश्रम में चातुर्मास सम्पन्न कर शंकराचार्य जी काशी स्थित आश्रम पहुंचे। यहां से पंजाब प्रांत पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। अब शंकराचार्य महाराज रविवार को भिण्ड पहुंचकर यहां के भक्तों को आशीष प्रदान करेंगे। ऐसे में सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारकर शंकराचार्य जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का रसामृत कर अपने जीवन को धन्य वनाने की अपील की है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

632
पेज 1 / 106