शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नारियल तोड़कर हुआ सत्य पथ धर्म यात्रा का समापन

Headlines Today24

6 months ago 64 views
नारियल तोड़कर हुआ सत्य पथ धर्म यात्रा का समापन
परानिधेश भारद्वाज, बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों ने किया संत समाज का सम्मान भिंड की खुशहाली के लिए बोरेश्वर मंदिर पर की पूजा अर्चना भिंड। अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में पूरी तरह से आध्यात्मिक और सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत चल रही सत्य पथ धर्म यात्रा का आज एकादशी के दिन समापन हो गया। संत कालीदास महाराज ने फूफ तिराहे पर नारियल तोड़कर यात्रा का समापन किया। महाराज ने यात्रा के दौरान सुबह बोरेश्वर धाम मंदिर पर जाकर भिंड वासियों की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना भी की। संत कालीदास महाराज की यात्रा बेटी, नदी, पेड़, बुजुर्ग, गौ वंश के प्रति ईश्वर सम भाव और नशा के खिलाफ समाज को जगाने, बेटियों को शिक्षित बनाने, घर घर रामायण का परिवार के साथ पाठ करने पर केंद्रित रही। इस अवसर पर कालिदास महाराज ने कहा जिस तरह समाज में रिश्तों की मर्यादा तार तार हो रही हैं यह आने वाले कलि काल का संकेत है। महाराज जी संत समाज के साथ रास्ते भर राम नाम संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड भिंड पर सत्य पथ धर्म यात्रा में शामिल सभी संत समाज का भव्य स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में बोरेश्वर के पुजारी सतीश महाराज, संत नरसिंह दास, संत रामेश्वर दास, संत रत्नदास के अलावा संत समाज का स्वागत करने वालो में श्री राम सेना अध्यक्ष जीतू भदौरिया जामपुरा, रॉकी तोमर, बसपा नेता रक्षपाल सिंह, एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सांकरी, प्रमोद भदौरिया, सुनील चौधरी फूफ, अरविंद शर्मा, शुभम पचौरी, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, गौरव तोमर, मुकेश दीक्षित, महेंद्र पुरोहित फूफ आदि शामिल रहे।

शेयर करें