शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

Headlines Today24

1 year ago 6 views
सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन
परानिधेश भारद्वाज,   भिण्ड। सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर अपने क्षेत्र की जनता को मंगोड़े, मिठाई एवं गजक खिलाकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर शहर के समस्त प्रबुद्धजनों के साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को विधायक द्वारा आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने सदर विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस दौरान सदर विधायक के दोनों बेटे अभिनेन्द्र सिंह अन्नू एवं पुष्पेंद्र सिंह पुस्सू ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहार परिवार के साथ मनाए जाते हैं, और भिण्ड की पूरी जनता उनका परिवार है। ऐसे में मकर संक्रांति के अवसर पर सभी से मेलजोल के उद्देश्य से उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन रखा है ताकि सभी से आत्मीय मुलाकात हो सके और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर त्यौहार मना सकें। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह विधायक बने हैं ऐसे में देवतुल्य जनता के साथ ही उन्होंने इस पवित्र त्यौहार को मनाया। इस दौरान भिण्ड एसपी डॉ असित यादव एवं एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर विधायक को मकर संक्रांति की बधाई दी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104