शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर - रामशेष बघेल

Headlines Today24

3 years ago 8 views
प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर - रामशेष बघेल

21 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में लोगों से ग्वालियर पहुंचने की अपील

पवन शर्मा,

भिण्ड।आगामी 21 जुलाई को ग्वालियर व्यापार मेला में आयोजित विशाल जनसभा तथा चुनावी शंखनाद कार्यक्रम में पधार रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामान्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 14 कारस देव बाबा मंदिर पर मीटिंग कर जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की लोगों से अपील की। वही प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा काफी लंबे समय से विराजमान भारतीय जनता पार्टी की कुशासन बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और उसे सबक सिखाने के लिए भिंड जिले के साथ-साथ समूचे प्रदेश की जनता आतुर हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने हेतु काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

वहीं श्री बघेल ने यह भी कहा भिंड जिले में एक लाख से अधिक जनसंख्या के लोगों के पहुंचने का पूर्ण विश्वास है। साथ ही चंबल में होने वाली जनसभा आगामी विधानसभा चुनाव की दशा व दिशा तय करेगी। वही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की भी अपील की है।

मीटिंग के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष , महेश जाटव ,अफसर खान, तुलाराम बघेल पूर्व पार्षद केदार बघेल आनंद बघेल संदीप बघेल राजू बघेल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104