शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

रैली के दौरान पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत

Headlines Today24

3 years ago 4 views
रैली के दौरान पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले में देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर रैलियों का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और गाड़ियों के द्वारा रैलियां निकालकर लोग भिंड में इकट्ठा हुए और फिर एक बड़ी रैली पूरे शहर में निकालकर एमजेएस कॉलेज के पास स्वतंत्र नगर में स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थल पर समाप्त की।

लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा भी घटित हो गया जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एक गांव से 200 बाइक पर सवार होकर रैली निकालकर युवा भिण्ड मुख्य रैली में शामिल होने के लिए आ रहे थे, इसी दौरान उमरी के पास महाकाल ढाबे के नजदीक भिंड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रैली में चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिकअप वाहन भी सड़क किनारे लगे डिवाइडर में जा घुसा। रैली में सवार अन्य लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। एवं घायल का इलाज किया जा रहा है। जानकारी लगते ही स्थानीय भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104