शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर होगी नवांकुर सखियां: नरेंद्र सिंह

Headlines Today24

1 year ago 66 views
पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर होगी नवांकुर सखियां: नरेंद्र सिंह
  जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं कर रही हैं नवांकुर सखियों को पौधे वितरित भिण्ड। पर्यावरण संरक्षण में नवांकुर सखी योजना मील का पत्थर साबित होगी इससे न केवल अधिक से अधिक पौधे जीवित रहेंगे बल्कि प्रकृति के संतुलन में भी सहायता मिलेगी। जन अभियान परिषद और उनकी नवांकुर संस्थाओं की यह पहल अभिनव है। उक्त बात भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही। वह नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा आयोजित नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर संत श्री विरहंत सागर जी महाराज, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह उपस्थित थे। नव जीवन सहायतार्थ संगठन के उपेंद्र शर्मा (पिंकू)ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार नितेश जैन ने किया। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नवांकुर सखियों की की भूमिका महत्वपूर्ण है अतः आप सभी लोग तन और मन से वृक्षारोपण में सहभागिता करें जिससे पर्यावरण संरक्षण हेतु जो लक्ष्य जन अभियान परिषद में तय किया है वह पाया जा सके। श्री कुशवाह ने कहा कि वह समय याद कीजिए जब कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से पूरा देश गुजर रहा था ऐसे में ऑक्सीजन की भारी कमी होने से हमारे सामने एक कई लोग कल कवलित हो गए यदि ऑक्सीजन उन्हें मिल जाता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। पर्यावरण संरक्षण में हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम इतने वृक्ष लगाए कि उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो। जिला समन्वयक डॉ शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने कहा की नवांकुर सखी योजना मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत नवांकुर सखियों के माध्यम से वृक्षारोपण करने का जो लक्ष्य तय किया गया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है इससे न केवल वृक्ष बचेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका का निर्वहन होगा। नव जीवन सहायतार्थ संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र (पिंकू) शर्मा ने जन अभियान परिषद की नवांकुर सखी के बारे में बताया और आगामी दिनों में नवांकुर सखी के माध्यम से कौन-कौन से कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और वृक्ष वितरण भी किए गए तथा उन्हें संरक्षित करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन नव जीवन सहायतार्थ संगठन के उपेन्द्र (पिंकू)शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार नितेश जैन ने किया। इस मौके पर नम्रता जी,आभा जैन,पार्षद दशरथ सिंह भदौरिया, ऋषि जैन,पार्षद राहुल जैन,गौतम सोनी,समर जैन,अजीत जैन,धीरेंद्र सोनी,व संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।।

शेयर करें