शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

7 months ago 475 views
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड।  गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शहर के समस्त गौ सेवको ने सोमवार को एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और विधिवत प्राप्ति ली। इस दौरान गौ सेवकों ने गौ माता के सम्मान में नारे भी लगाए। इस अवसर भी मौके पर उपस्थित सभी गौ सेवकों ने जोरदार आह्वान करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति में सबसे पूज्यनीय रही हैं। लेकिन वर्तमान में वही माता दुर्दशा का शिकार हैं, सड़कों पर अवर घूमने को मजबूर हैं। ऐसे में गाय को शीघ्र ही राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए ताकि उनका उत्थान हो सके। गौ माता के उत्थान के साथ देश और सम्पूर्ण विश्व का उत्थान स्वतः ही हो जाएगा।   गौरतलब है कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत पूरे देश की 5410 तहसीलों में एक ही दिन और एक ही समय पर ज्ञापन सौंपे गए। जिसमें हजारों गौ सेवकों ने अपने अपने स्थान पर हिस्सा लिया और अपनी भावनाएं प्रकट कीं।   इस अवसर पर भिण्ड के गौ सेवक संत दयानंद सरस्वती, विपिन चतुर्वेदी, जल सिंह राजावत, लालू राठौर, पुष्पेन्द्र, संतोष शर्मा, अमित सोनी, आलोक, रोहित, करन सहित बफी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

632
पेज 1 / 106