शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

केंद्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में 04 अक्टूबर को होगा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

Headlines Today24

3 years ago 4 views
केंद्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में 04 अक्टूबर को होगा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले में 04 अक्टूबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बद्री प्रसाद की बगिया में किया जा रहा है जिसमें जिले भर के प्रबुद्धजनों सहित प्रमुख वक्ता के रूप में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल रहेंगी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेश बंसल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के जिला मंत्री डॉ तरुण कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है।प्रबुद्धजन सम्मेलन का शीर्षक रखा गया है 'कल आज और कल, हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश'। मध्यप्रदेश के लगातार विकास के क्रम पर इस सम्मेलन में चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि राजनीति से हटकर इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अब तक हुए विकास पर परिचर्चा की जाएगी और प्रबुद्धजन अपने विचार इस पर रखेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रबुद्धजन इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104