शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पूर्व सांसद कालीचरण शर्मा की पुण्यतिथि पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान

Headlines Today24

1 year ago 14 views
पूर्व सांसद कालीचरण शर्मा की पुण्यतिथि पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. पंडित कालीचरण शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सेवा भाव से मनाई गई। स्व. कालीचरण शर्मा के नाती भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा द्वारा भिंड शहर के बायपास पर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को गर्म कपड़े और उपयोगी वस्तुएं भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक अनिल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक अनिल मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है, बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा। भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि वृद्धाश्रम में कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और स्व. कालीचरण शर्मा के जनसेवा के आदर्शों को याद करना रहा। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने सदैव जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ और श्रद्धांजलि सभा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ता राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, प्रिंस दुबे मंडल अध्यक्ष, आशीष समाधियाँ खेरी, राजीव उपाध्याय, हृदेश पुरोहित, अरुण शर्मा, हरिकिशन चौधरी हैरी, चंद्रकांत भोरे, चंचल भोरे और गौरव भोरे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104