शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Headlines Today24

8 months ago 30 views
स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
परानिधेश भारद्वाज, भिंड। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोकुलधाम गौशाला पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर के परिसर में साधु संतों को स्व. माधवराव सिंधिया की याद में पेयजल सामग्री, बिस्किट के पैकेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया एक ऐसे राजनेता थे ,जिन्होंने शिक्षा, खेल, रेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए। उन्हें "आधुनिकता और लोक कल्याण" के प्रति समर्पित माना जाता है। स्व. माधवराव सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1971 में भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन, भारतीय जनसंघ से की थी। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया राजनीति में शुचिता एवं गरिमा के प्रतीक थे। स्व. माधवराव सिंधिया का विजन दलगत राजनीति से ऊपर था और उन्होंने हमेशा आमजन के कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके विकास कार्यों, सादगी और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया एक जन हितैषी नेता थे जिन्होंने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया। उनके कार्यकाल में ग्वालियर चंबल अंचल को विकास की कई सौगातें मिली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील दुबे, रंजीत सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह नरवरिया, जिला मंत्री सरोज बघेल, सिद्धार्थ जैन, विकास शर्मा, अमित जैन, प्रभाकर सिंह नरवरिया, राकेश जैन, विपिन चतुर्वेदी, सुरेन्द्र गर्ग आदि कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

शेयर करें