शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

2 years ago 52 views
भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

भिंड, पवन शर्मा

भारत विकास परिषद शाखा जागृति भिंड का निर्वाचन सत्र 2024 - 25 के लिए महावीर गंज में कैलाश नगरिया के निवास पर संपन्न हुआ। जिसमें शाखा संरक्षक डॉक्टर उमा शर्मा की देखरेख में सर्व सहमति से पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों में भिण्ड शाखा अध्यक्ष का दायित्व ऊषा नगरिया को एवं सचिव का दायित्व सीमा त्रिपाठी को दिया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर दीपशिखा शर्मा का नाम चयनित हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अपने निर्वाचन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वह परिषद में लंबे समय से जुड़ी हुईं हैं और उसके कार्यों से बेहद प्रभावित रहीं हैं। उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी और भारत विकास परिषद के कार्यों को जन जन के बीच पहुंचायेंगी।


नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर शाखा संस्थापक अरूणा पाठक, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, अंजू गुप्ता , सोनाली अग्रवाल, अनामिका ताम्रकार, संगीता कौशल, गगन शर्मा, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, ओमप्रकाश ताम्रकर, श्रवण पाठक आदि ने बधाई दी।

Tags # #

शेयर करें