शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाविप की जागृति शाखा द्वारा शुरू हुआ बाल संस्कार शिविर

Headlines Today24

2 years ago 10 views
भाविप की जागृति शाखा द्वारा शुरू हुआ बाल संस्कार शिविर

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- भारत विकास परिषद शाखा जागृति के बाल संस्कार शिविर का प्रारंभ रविवार को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक के मैदान में हुआ। शिविर का उद्घाटन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया।


उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जागृति द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीण बच्चों की भागीदारी इसे विलक्षण बना देती है। शहर में तो अनेक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाकर उन्हें सेवा और संस्कार देने का काम सिर्फ परिषद ही कर सकती है। परिषद के सेवा कार्य की व्याख्या करते हुए भदोरिया ने काव्यात्मक तरीके से समझाया 'रीति विचित्र दया निधि की कोई ऋषि मुनि इन्हें जान पाते'। भदोरिया ने अपनी तरफ से उत्कृष्ट छात्रों को पारितोषिक देने की घोषणा भी की।


शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया ने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी अभिभावक, सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया।
शाखा के पदाधिकारियो ने संयुक्त तौर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह का श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शाखा सचिव सीमा त्रिपाठी ने शाखा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र अपनी भागीदारी करें।


बाल संस्कार शिविर की संयोजक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में योग, व्यायाम, श्लोक, गीत, बौद्धिक एवं शारीरिक खेल, रंगोली, मेहंदी इत्यादि गतिविधियों से परिचय कराया जाएगा।
शाखा संरक्षक एवं प्रांतीय संयोजक डॉक्टर उमा शर्मा ने परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण का भाव समझाया।
शाखा सदस्य महेंद्र जैन ने मुख्य अतिथि महोदय को स्टील की बोतल एवं कपड़े का थैला भेंट करके प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग के लिए आव्हान किया।

संपूर्ण शिविर के दौरान बच्चे अत्यधिक उत्साहित दिखे एवं हर खेल की गतिविधि में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्रवण कुमार पाठक, नगर समन्वयक धीरज शुक्ला, संस्थापक अरुणा पाठक, आभा जैन, श्रुति गुप्ता अनामिका ताम्रकार, सुनीता दैपुरिया, सुरेश बरुआ, संजीव गुप्ता, मनोज दीक्षित, स्वेता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104