शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह - इस्मिता शर्मा

Headlines Today24

3 years ago 6 views
कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह - इस्मिता शर्मा

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड विधानसभा के अकोड़ा में नारी सम्मान योजना कार्यक्रम संपन्न।

भिंड - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नारी सम्मान योजना की शुरुआत प्रदेश के हर जिले में हो चुकी है। इसी के तहत गुरुवार को भिण्ड विधानसभा के अकोड़ा में नारी सम्मान योजना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष इस्मिता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में चौपाल लगा कर सभी महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया (पिंकी) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष इस्मिता शर्मा ने कहा हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेश में फैली मंहगाई की मार को कम करने के लिए आम जनता को राहत देने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुवात की है जिसमे प्रति महिला को प्रति माह 1500रू देने का वादा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने पर यह रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500रु में घरेलू गैस सिलेंडर, किसान ऋण माफी, कर्मचारियों को पुन:पेंशन बहाल, सौ यूनिट बिजली माफ, दो सौ यूनिट हाफ का वचन हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दिया है। उन्होंने किसानों पर अपनी बात रखते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ भी छलावा करने का काम कर रही है। किसानों की आय दुगना करने का वादा किए कई पंचवर्षीय गुजर गई पर क्या किसानों की आय दुगनी हुई? नही न, कांग्रेस शासन में खाद बीज के दाम देख लीजिए और आज क्या हालत है। आप हम सब जानते हैं। उपस्थित आमजन ने दोनो हाथ उठा कर कांग्रेस का साथ देने की कसम भी खाई। नारी सम्मान योजना में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। इसी क्रम रेखा भदौरिया, नीलम भदौरिया, सरोज, कृष्णा कुशवाह आदि मौजूद रहीं।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104