शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

1 year ago 3 views
32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत
थल सेना में 32 साल की सेवा प्रदान करने के पश्चात अटेर क्षेत्र के ग्राम हुलापुरा निवासी राजेन्द्र पुरोहित हाल अटेर रोड सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे। उनके ग्रह आगमन पर उनके रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनका भव्य स्वागत, सत्कार, सम्मान किया। उनके आगमन पर उनके परिवारीजन उन्हें अटेर रोड पेट्रोल पंप से खुली जीप में सवार कर नरसिंह कॉलोनी निवास तक लेकर गए। उसके बाद उनके ग्रह निवास पर भारी संख्या में स्वागत सत्कार किया। उनके ग्रह आगमन पर इनके रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनको शॉल एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। राजेन्द्र पुरोहित ने अपने कार्यकाल में कई जगह सेवाएं दी। अभी यह गोपालपुर उड़ीसा आर्मी कैंट से सेवानिवृत्त होकर घर वापस आए हैं। उनके सेवानिवृत्त होकर वापस आगमन पर स्वागत करने वालों में सोनू पुरोहित, सुरेंद्र पुरोहित, रामानन्द बौहरे, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम तिवारी, कमलेश कटारे, जय किशन पुरोहित, निकेत बौहरे, छुटंकी समाधिया, त्रिलोकी कटारे, मान सिंह बघेल, कुल्लू खां पूर्व सरपंच,भगवती शर्मा सहित तमाम लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104