हेलमेट नहीं लगाया तो होगा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त!
Headlines Today24
3 years ago
37 views
13 Jan 2023
पवन शर्मा
यातायात जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन काटे गये चौबीस चालन!
भिंड। यातायात पुलिस थाना भिंड के प्रभारी सूबेदार नीरज शर्मा ने मय पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर यातायात जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन भी सूबेदार नीरज शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सघन चैकिंग की, जिसमें चौबीस चालन काटे गये। वहीं बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन आठ चालकों के ड्राइविंग जब्त कर लाइसेंस निरस्ति की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही से आपको बचना है तो अपने घर से यदि दुपहिया वाहन से जा रहे हैं तो हेलमेट लगाकर ही निकलें, यदि हेलमेट नही लगाया तो आपका भी ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निरस्त! "यातायात नियमो का पालन करे और कार्यवाही से बचे"
Tags
#