शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

Headlines Today24

4 years ago 26 views
हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा
भिंड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान गाया l भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरतने के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान के तहत मानव श्रंखला का कार्यक्रम शहर के शासकीय महाविद्यालय एमजेएस स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी के सम्मान में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुति की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक ने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही कर उनके साथ ही देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानव श्रृंखला के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसी कांग्रेस सरकार को तत्काल भंग कर देना चाहिए। ऐसी लापरवाह सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती वह पंजाब प्रदेश की जनता की क्या सुरक्षा कर पाएगी। यह कृत्य सोनिया गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर मुख्यमंत्री चन्नी ने भारत के लोकतंत्र से सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में एक साथ मानव श्रंखला के साथ अपना विरोध प्रकट किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की मानव श्रृंखला में अमित चौधरी, उपेंद्र राजोरिया, राजीव उपाध्याय, जेडी खान, बादशाहा गुर्जर, सर्जन सिंह नरवरिया, विजय बरुआ, सौरभ जैन, मोनू नरवरिया, प्रतीक पांडे, रिंकू तोमर, सत्येंद्र सिंह भदोरिया, राजीव मिश्रा, प्रिंस यादव, ऋषि मिश्रा, अतुल, सचिन बाजपेई, सूरज ओझा, गोविंद परिहार, अरुण प्रताप, अमित शर्मा, प्रवेंद्र यादव, गौरव प्रजापति, प्रियव्रत मिश्रा, रवि ठाकुर, सोनू प्रजापति आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थेl

शेयर करें