शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर बनाएं कार्य योजना: संभाग समन्वयक

Headlines Today24

1 year ago 35 views
समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर बनाएं कार्य योजना: संभाग समन्वयक
गोहद, मेहगांव में संचालित परीक्षा का किया निरीक्षण विकासखंड स्तरीय कार्यालय और जिला कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश नवांकुर संस्थाओं, मेंटर्स, प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की भी समीक्षा की भिण्ड। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की समस्त नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियां, मेंटर्स और विकासखंड समन्वयको तथा जिला समन्वयक को समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर कार्य योजना तैयार करके कार्य करना चाहिए।उक्त कार्य क्षेत्र में दिखाई देगा। परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियां बेहतर हैं। वहीं नर्सरी निर्माण, जन सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र और वाचनालय निर्माण जैसे कार्य गति के साथ करने होंगे। उक्त बात मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के चंबल संभाग के संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया ने कही। वह गोहद मेहगांव और भिंड में अपने प्रवास के दौरान जन अभियान परिषद की समस्त इकाइयों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परिषद की समस्त नवांकुर संस्थाओं प्रस्फुटन समितियों,मेंटर्स और विकासखंड समन्वयकों के कार्यों की तथा जिला कार्यालय के रखरखाव और संधारित पंजीयन का विस्तृत निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विकासखंड समन्वयक और जिला समन्वयक को दिए। इस दौरान उन्होंने कहा राज्य कार्यालय द्वारा जो निर्देश दिए जा रहे हैं उनका अक्षरश: पालन हो यह ध्यान रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी इकाइयां पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करें और लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़े। उनके प्रवास के दौरान गोहद विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा, मेहगांव विकासखंड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा और जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया सहित उक्त विकासखंड की परिषद की इकाइयां भी साथ रही।
Tags #

शेयर करें