शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चल समारोह में आमंत्रण के लिए बांटे गए पीले चावल

Headlines Today24

3 years ago 66 views
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चल समारोह में आमंत्रण के लिए बांटे गए पीले चावल

पवन शर्मा,

भिंड। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन होने जा रहा है और इसमें हिस्सा लेने के लिए शहर के युवाओं ने व्यापारी लोगों को गुरुवार को पीले चावल देकर आमंत्रित किया।
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है । भव्य महाराणा प्रताप चल समारोह 22 मई को दोपहर 4 बजे से खंडा रोड से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोल मार्केट, बजरिया, लहार चुंगी से होते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा सर्किट हाउस पर समापन होगा।


इस अवसर पर सभी युवा साथियों ने कहा कि भारत के इतिहास में जब भी पराक्रमी और शूरवीर राजाओं की बात होती है तो महाराणा प्रताप का नाम ज़रूर लिया जाता है। उस समय दिल्ली में मुगल शासक अकबर का राज था और अकबर सभी राजाओं को अपने अधीन करना चाहता। उस समय केवल महाराणा प्रताप ही ऐसे राजा थे जिन्होनें अकबर की गुलामी करने से इंकार कर दिया। मुगल शासक अकबर कभी भी महाराणा प्रताप को अपने अधीन नहीं कर पाया और जब 57 वर्ष की उम्र में 29 जनवरी, 1597 को अपनी राजधानी चावंड मे धनुष की डोर खींचते वक्त आँत में चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। तो कहा जाता है कि अकबर इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हुआ था। राणा प्रताप की देश भक्ति से वह इतना प्रभावित हुआ था कि महाराणा की मौत पर उसके भी आँसू निकल आए थे।


पीले चावल बांटने वालों में रक्षपाल सिंह, धर्मेंद्र टंटी राजावत, अतुल रमेश पाठक, शेरू पचौरी, गिर्राज तोमर, राहुल सिंह भदौरिया, मनीष राजावत, शंकर राजावत, धर्मेंद्र तिवारी, शैलु भदौरिया, भूरे यादव, दीपू तोमर, यश जैन, भूपेंद्र ओझा, रितेश भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें