रविवार, 22 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला- अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24

3 years ago 16 views
राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला- अतुल रमेश पाठक

पवन शर्मा,

भिंड: केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि मुगल गार्डन जो अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा उसमें हर साल देश-विदेश से लोग फूलों की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं।

देश के आजादी के 75 साल के मौके पर भारत के राष्ट्रपति भवन के सभी बगीचों को 'अमृत उद्यान' कहा जाएगा। पाठक ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आजादी के अमृतकाल में गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मोदी सरकार को हार्दिक आभार एवं बधाई।

शेयर करें