शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24

3 years ago 40 views
मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

विगत 25 मई को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट में भी स्थान प्राप्त किया है। छात्रा आशा शर्मा ने जिले में टॉप किया है।

छात्रा आशा ने संजीव सेंगर सर पर रसायन और संजय दत्त शर्मा सर पर हिंदी की कोचिंग ली थी। जिसके लिए हाउसिंग कॉलोनी स्थित कोचिंग संस्थान में संजय दत्त शर्मा, संजीव सेंगर और उमेश वर्मा के द्वारा छात्रा का सम्मान किया गया । सम्मान समारोह में केमिस्ट्री, बायोलॉजी और हिंदी के 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर, माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

संजीव कुमार सेंगर के संस्थान सेंगर साइंस एकेडमी से 25 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए वहीं एच फोर हिंदी नाम से संजय दत्त शर्मा द्वारा स्थापित शैक्षणिक प्लेटफार्म से 90 से अधिक अंक 35 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए और इस प्लेटफार्म से पहली ही साल दो विद्यार्थियों ने जिले की मेरिट में जगह बनाई है।
कार्यक्रम में आशा शर्मा, खुशी बाथम, कशिश सगर, नीतू बघेल, स्नेहा पुरोहित, पलक शर्मा सहित 70 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। संजय ने अंत में कहा कि रिजल्ट से नाखुश विद्यार्थी पुनर्गणना भी करा सकते हैं। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षक संजय दत्त शर्मा स्वयं भी कक्षा 12 वीं में मध्य प्रदेश टॉपर रहे है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 35 / 104