शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपयोगी व उत्कृष्ट योजना- आशुतोष शर्मा नंदू

Headlines Today24

3 years ago 78 views
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपयोगी व उत्कृष्ट योजना- आशुतोष शर्मा नंदू

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ने ग्राम पंचायत डीड़ी व दबोहा में ई-केवाईसी में किया सहयोग

भिण्ड ब्लॉक के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत डीड़ी व दबोहा में ई- केवाईसी की जा रही है। सीएम फेलो वेदांत चौधरी के निर्देशानुसार हम सभी ब्लॉकों के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ई- केवाईसी में सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 प्रारंभ की गई है। भिंड जिले में 23 से 60 महिला हितग्राहियों के समग्र आईडी में ई- केवाईसी किया जाना है इस हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्राम पंचायत डीड़ी में 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं की ई - केवाईसी हुई है।


वहीं दबोहा पंचायत में 2 सैकड़ा से अधिक ईकेवाईसी हो चुकी है साथ ही साथ ग्रामीण जनों को इस योजना के बारे में जागरूक करते हुए बताया यह पूर्णता निशुल्क है। राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन, सीएससी कियोक्स, स्वयं के द्वारा samagra.gov.in पोर्टल पर कर सकते है । दस्तावेजों में समग्र आईडी, आधार कार्ड, समग्र से लिंक मोबाइल नंबर , सहायता के लिए 07552700800 पर कॉल कर सकते है । डीड़ी में ई-केवाईसी करने वाले सीएससी नरेंद्र सिंह यादव , ग्राम सचिव सुधीर कुशवाहा, भानु यादव , मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा , दीपक यादव ,अमन यादव, आकाश शर्मा दबोहा सीएससी लक्ष्मीकांत शर्मा, हेमंत जोशी , विशेष सहयोगी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डीड़ी खुर्द , सर्वे भवंतु सुखिन: संगठन, शौर्य दल के सदस्य आदि जन विशेष सहयोग कर रहे है ।

शेयर करें